Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

प्रसिद्ध ‘गजल कुम्भ २०१९’ दिल्ली में सम्पन्न

 

संजय कुमार गिरि ,नई दिल्ली ,

अंजुमन फ़रोग़-ए-उर्दू,(रजि.) दिल्ली के तत्वाधान में ,बसंत चौधरी फ़ाउंडेशन,नेपाल के सौजन्य से पद्मभूषण गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति शेष को समर्पित ‘ग़ज़ल कुम्भ 2019’ का आयोजन ईस्ट एण्ड क्लब,दिल्ली में वरिष्ष्ठ कवि श्री उदयप्रताप सिंह जी की अध्यक्षता में, मशहूर शायर दीक्षित दनकौरी के संयोजन में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि श्री बसंत चौधरी और श्री हेमंत स्नेही,श्री राजकुमार भाटी,श्री आर पी रघुवंशी,श्री सुनील कुमार सिंहल के सान्निध्य में देशभर से पधारे लगभग 200 ग़ज़लकारों ने अपना शानदार ग़ज़ल-पाठ किया। इस अवसर पर आगरा से पधारे ग़ज़लकार श्री अशोक रावत के ग़ज़ल-संग्रह ‘रौशनी के ठिकाने’ एवम पिछले वर्ष ग़ज़ल कुम्भ 2018 में ग़ज़लकारों द्वारा पढ़ी गई ग़ज़लों के संकलन “ग़ज़ल कुम्भ 2018” का लोकार्पण श्री उदयप्रताप सिंह,श्री बसंत चौधरी जी ,,श्री दीक्षित दनकौरी के कर कमलों द्वारा किया गया,जिनका वितरण उपस्थित सभी आगंतुकों को भेंट स्वरुप किया गया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे की कूटनीतिक तैयारी तेज, मंसिर के पहले सप्ताह जा सकते हैं नई दिल्ली

लगभग 19 घंटे तक अनवरत चले इस कार्यक्रम में देशभर से पधारे सैकड़ों शायरों और शालीन ग़ज़ल-प्रेमी श्रोताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।
इस ग़ज़ल गोष्ठी का पहला सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक। दूसरा सत्र रात्रि 9 बजे से रात्रि 2 बजे तक, तीसरा सत्र रात्रि 2:30 बजे से प्रातः 6 बजे तक एवम चौथा सत्र प्रातः6:30 बजे से 8: 30 बजे तक चला। प्रथम सत्र की अध्यक्षता देश के वरिष्ठ गज़लकार श्री ‘सीमाब’ सुल्तानपुरी जी ने की। मंचस्थ अतिथियों द्वारा शमा रोशन करने के बाद ग़ज़ल गोष्ठी का आयोजन प्रारम्भ हुआ ,मंच का शानदार सञ्चालन चार सत्रों में किया गया पहले सत्र का संचालन श्री कृष्ण कुमार ‘नाज़’ साहब ने ,दूसरे और तीसरे सत्र का श्री दीक्षित दनकौरी और चौथे सत्र का श्री गुरचरण मेहता रजत जी ने अपने लाजबाब अंदाज़ में किया।
प्रातः 9 बजे ग़ज़ल कुम्भ संपन्न होने पर श्री मोईन अख़तर अंसारी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद अदा करते हुए अगले वर्ष होने वाले ग़ज़ल कुम्भ में भी इसी जोशो-खरोश से शिरकत करने का आग्रह किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com