Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाइडबडी विमान खरीद प्रकरण में मेरी संलग्नता नहीं हैः देउवा

 

काठमांडू, १४ जनवरी । नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने दावा किया है कि बाइडबडी विमान खरीद प्रकरण में उनकी कोई भी संलग्नता नहीं है । सोमबार धनगढी में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ प्रधानमन्त्री रहते वक्त जहाज खरीद के लिए बोलपत्र आह्वान किया गया था और केपीशर्मा ओली प्रधानमन्त्री रहते वक्त विमान खरीद की गई है, इसीलिए इसमें उनका कोई भी संलग्नता नहीं है ।
सभापति देउवा ने कहा– ‘जब मैं प्रधानमन्त्री में निर्वाचित हुआ, शुरुआती दिनों में १९ मन्त्रालय मेरी जिम्मेदारी में थी, किस मन्त्रालय में क्या हो गया है, इसके बारे में मुझे कुछ भी पता नहीं है । मैंने मन्त्रिस्तरीय निर्णय भी नहीं किया है ।’ उनका कहना है कि जानकारी बिना ही कुछ हो गया है तो उनको कुछ भी पता नहीं है ।
स्मरणीय है, कुछ दिन पहले एक समाचार सार्वजनिक हुआ है कि नागरिक उड्ययन तथा पर्यटन मन्त्रालय की जिम्मेदारी में प्रधानमन्त्री देउवा रहते वक्त ही विमान खरीद के लिए रकम भुक्तानी की गई थी और इसमें तत्कालीन प्रधानमन्त्री की भी संलग्नता है । इसी समाचार की ओर संकेत करते हुए देउवा ने उल्लेखित प्रतिक्रिया व्यक्त किया है । सभापति देउवा को मानना है कि बाइडबडी विमान खरीद प्रकरण में उनको आरोपित करना अन्यायपूर्ण है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *