विभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाया गया राष्ट्रीय योग दिवस
काठमांडू, १५ जनवरी । ‘शान्ति और समृद्धि के लिए योग’ नारा सहित चौथा राष्ट्रीय योग दिवस विभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाया गया है । आज मंगलबार आयोजित राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में नेपाल सरकार के मन्त्री गण भी सहभागिता रहे । आयुर्वेद तथा वैकल्पिक चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपप्रधानमन्त्री तथा स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव, राज्य मन्त्री डा. सुरेन्द्रकुमार यादव आदि सहभागी थे ।
कार्यक्रम में योगाभ्यास की आवश्यकता और औचित्य के बारे में चर्चा की गई । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रायः सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति पाने के लिए योगाभ्यास को गांव–गांव में पहुँचाने की जरुरत है । उन्होंने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक रोगों के लिए ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है । स्मरणीय है, ४ साल पहले ही नेपाल सरकार ने माघ १ गते को राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया था ।

