अवधि पत्रकार संघ नेपाल कीे स्थापना दिवस की तैयारी
पवन जायसवाल, नेपालगन्ज (बाँके)
अवधि पत्रकार संघ नेपाल ने अपनी स्थापना दिवस तथा वार्षिक साधारण सभा इसी माघ ५ गते शनिवार को होने जा रहा है । अवधि भाषी पत्रकारों की छाता संगठन के रुप में रही अवधि पत्रकार संघ की स्थापना दिवस भव्यतापुर्वक मनाने की तैयारी है । संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष राकेशकुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक ने वार्षिक साधारणसभा की मिति तय किया है । कार्यक्रम के लिए आवश्यक तयारी हो चुकी है ।
अवधि पत्रकार संघ नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष सूर्यलाल यादव ने अपनी माता स्वर्गीय सरस्वतीदेवी यादव की नाम में स्थापित ग्रामीण अवधि राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार भी इसी वर्ष से वितरण हो रहा है, जिसकी जानकारी संघ के अध्यक्ष मिश्र ने जिया । अवधि भाषा तथा ग्रामीण पत्रकारिता की क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पहुँचाने वाले एक पत्रकार को वह पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा । पुरस्कार वितरण करने के लिए इसे पहले ही छनौट समिति गठन हो चुकी है ।
बैठक ने संघ को बिद्यान को और अच्छी बनाने के लिये संस्थापक अध्यक्ष सूर्यलाल यादव की संयोजकत्व में ४ सदस्यीय बिद्यान संशोधन मस्यौदा समिति भी गठन गया है । समिति ने साधारण सभा में बिद्यान संशोधन की मस्यौदा पेश होने जा रहा है । बर्दिया, दाङ, कपिलवस्तु, रुपन्देही और नवलपरासी में संघ की शाखा कार्यालय बिस्तार हो चुका है ।

