फोरम पर्सा-३ के अगुवा कार्यकर्ता बैठक
रेयाज आलम, बीरगंज, माघ २ गते, बुधवार l संघीय समाजवादी फोरम, पर्सा के संसदीय क्षेत्र न.३ में अगुवा कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में पार्टी के काम-कार्यवाही और संगठन निर्माण कार्य का समीक्षा किया गया।
उक्त बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद हरिनारायण रौनियार के निलंबन के संबंध में आक्रोश व्यक्त किया। ज्यान मुद्दा होने के बाद भी रेशम चौधरी का सपथ ग्रहण हो सकता है, लेकिन पप्पू कंस्ट्रक्शन छोड़ देने के बाद भी सांसद हरिनारायण रौनियार पर बदनीयती से मुद्दा करा कर निलंबन करने का विरोध किया गया। सांसद हरिनारायण रौनियार के निलंबन के खिलाफ पार्टी द्वारा जोरदार रूप से नही लड़ने के कारण आक्रोश ब्यक्त किया ।
उक्त कार्यक्रम में सांसद हरिनारायण रौनियार के कहा कि विभिन्न साजिश के बावजूद उनका मनोबल मजबूत है, उन्हें एक लाख दस हजार जनता ने चुन कर भेजा है, उनकी उम्मीदों को पूरा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है, जिसे किसी भी हाल में पूरा करेंगे।
प्रदेश सांसद प्रहलाद गिरी ने कहा कि मधेश को डराने के लिए विभिन्न प्रकार से साजिश हो रहा है, लेकिन किसी को डरने की जरूरत नही है, मधेशी की रक्षा के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है।
बैठक मे संघीय सांसद हरिनारायण रौनियार, प्रदेश सांसद द्वय प्रहलाद गिरी, मंजूर अंसारी, केंद्रीय सदस्य द्वय सीपू तिवारी, जनार्धन यादव, पकहा मैनपुर गांवपालिका प्रमुख बिजय चौरसिया, उपाध्यक्ष कुसुमी देवी, सखुवा परसौनी प्रमुख प्रदीप जैसवाल, पोखरिया नगरपालिका उप मेयर सलमा खातून, गया चौरसिया, धामु शर्मा, प्रमोद यादव समेत की उपस्थिति रही। कार्यक्रम क्षेत्रीय अध्यक्ष नागेंद्र यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ



