Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेटी के सवाल पर गम्भीर है प्रदेश सरकार : मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत

 

मनोज बनैता, सप्तरी, १६ जनवरी । मकर सङ्क्रान्ति तथा थारु सम्वत् २६४३ साल के आरम्भ के अवसर पर माघी (खिचड़ी ) महोत्सव-२०७५ सप्तरी के कदमाहा में भव्य रुपसे सम्पन्न हुवा है । प्रदेश २ का मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश न. २ मे ईसी माघ १ गते से जन्मे हरेक बेटी को एक लाख का बीमा कार्य सुरु होने का घोषणा कियागया है ।

सप्तरी सुरुङ्गा नगरपालिका–४ कदमाहा मे आयोजित माघी महोत्सव २०७५ उद्घाटन करते हुवे ए घोषणा किएं है । उनहोने सप्तरीके महादेवा गाउँपालिका से बीमा कार्य सुरु होने का जानकारी दी है । मुख्यमन्त्री राउत के अनुसार ‘महादेवा गाउँपालिकासहित प्रदेश २ का आठ जिला और आठ स्थानीय तह मे मङ्गलवार से ही बीमा कार्य शुरू कियागया है । उनहोने कहा कि ‘विरगञ्ज महानगरपालिका, बारा के सुवर्ण गाउँपालिका, रौतहट के यमुना माइ नगरपालिका, सर्लाही के पर्सा गाउँपालिका, महोत्तरी के एकडारा गाउँपालिका, धनुषा के कमला नगरपालिका, सिरहा के औरही गाउँपालिका और सप्तरी के महादेवा गाउँपालिका मे बीमा कार्य शुरु हुवा है ।

यह भी पढें   नया बजट - राहत मिली या बोझ बढ़ा ? : डॉ.श्वेता दीप्ति

उनहोने कहा कि अब जन्मे प्रदेशका प्रत्येक बेटीको बीमा करके बेटीको बेटे जैसा ही सक्षम, सवल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिवद्ध है । मुख्यमन्त्री ने ये भी कहा है कि थारु समूदाय अभी भी उत्पीडन और विभेद मे है । ‘राज्य के उत्पीडन और विभेद झेलरहे इस समुदाय के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार प्रतिवद्ध है ।

थारु कल्याणकारिणी सभा सप्तरीका अध्यक्ष शिवनारायण चौधरी के अध्यक्षतामे आयोजित कार्यक्रममे क्षेत्र नम्वर ४ का सांसद तथा पूर्व राज्यमन्त्री तेजुलाल चौधरी, प्रदेश सभा सदस्यद्वय गोबिन्द न्यौपाने, रुबी कुमारी कर्ण, सुरुङ्गा नगरपालिकाका मेयर मुक्तिनाथ चौधरी, बलान बिहुल गाउँपालिकाका अध्यक्ष दयानन्द गोइत, अग्नीसाइर कृष्णा सवरण गाउँपालिकाका अध्यक्ष परशुराम चौधरी लगायत सिरहा और सप्तरी के विभिन्न नगरपालिका और गाउपालिका के प्रतिनिधियोंने शुभकामना मन्तव्य व्यक्त किया था। उक्त महोत्सवमे थारु संस्कृति उजागर हेतु परम्परागत भेष–भुषा, कला के साथ साथ थारु खानाका परिकार भी रखागया था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 जुन 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *