Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेस आंदोलन में शहीद हुए बेचन मियां के परिजनों को आर्थिक सहयोग

 


माला मिश्रा बिराटनगर | प्रदेश एक के मोरंग जिला अंर्तगत  बिराटनगर में मधेस आंदोलन में शहीद हुए बेचन मियां का  रानी वार्ड 17 स्थित निवास स्थल पर पहुच उनके दीदी  व बहन गुलशन खातून , नाजनी खातून से संघीय समाजवादी फोरम नेपाल  के नेतागण ने मुलाकात कर आर्थिक सहयोग किया । फोरम नेपाल का युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद फैयाज ने बताया कि केंद्रीय सदस्य  हाजी खुर्शीद हबीब से 21000 ,  प्रदेश सह संयोजक व जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव से 11000 व स्थानीय रानी वार्ड 15 का पार्षद असलम आलम से  11000 तथा जहदा गाऊ पालिका वार्ड 4 का पार्षद कृष्ण गिरी से 11000  संकलन  कर कुल 54 हजार नेपाली रुपये जिलाध्यक्ष के हाथों दीदी व बहन को सौंपा गया । इस मौके पर  स्थानीय वार्ड 17 का पार्षद समीम कमर , केंद्रीय सदस्य योगिलाल यादव , जिला सदस्य मंतलाल यादव , युवा जिलाध्यक्ष  मोहम्मद फैयाज , महिला जिलाध्यक्ष सदीना खातून , महिला जिला सदस्य फातमा खातून मौजूद थे । इस मौके पर वार्ड के अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   पत्रकार किशोर श्रेष्ठ को पुलिस साइबर ब्यूरो ले गई, रास्वपा नेता हिमेश पन्त को भी बुलाया गया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com