Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

67 वा वर्ल्ड कस्टम डे के उपलक्ष में बैटमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

 


माला मिश्रा बिराटनगर
प्रदेश एक के बिराटनगर  रानी स्थित बिराटनगर भंसार कार्यालय के कबड हाल में मंगलवार को  67 वां वर्ल्ड कस्टम दिवस के उपलक्ष में चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ उद्घाटन मोरंग के प्रमुख जिलाअधिकारी  रमेश कुमार केसी , कार्यवाहक भंसार प्रमुख  मणिराम पौडेल ने संयुक्त रूप से किया । चार दिवसीय उक्त प्रतियोगिता में  नेपाल प्रहरी ,सशस्त्र प्रहरी , भंसार कर्मचारी , भंसार एजेंट , बैंक कर्मचारी , उद्योग संगठन मोरंग ,  मोरंग व्यपार संघ , जिला अदालत , राजस्व कार्यालय सहित अन्य संस्था के टीम भाग लिया । इस मौके पर कस्टम अधिकारी  सुशील कुमार शर्मा , प्रमोद सापकोटा ,छत्रबहादुर लिम्बु , उदय सिंह बिष्ट , अशोक  गुरागाई , एजेंट प्रतिनिधि  नवल प्रसाद उपाध्याय , अरबिंद ठाकुर , राकेश ठाकुर , किशोर शाही तथा जोगबनी नप के पूर्व उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे । कार्यक्रम संयोजक  मणिराम पौडेल ने बताया इस उपलक्ष में  रक्तदान कार्यक्रम ,मैत्रीपूर्ण फुटबाल प्रतियोगिता तथा स्कूली बच्चे के बीच  खेलकूद का सामान ,स्टेशनरी समान का भी वितरण किया जाएगा । इस मौके पर अन्य लोग भी मौजूद थे ।

यह भी पढें   कविता खान मेमोरियल इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता समारोह पूर्वक सम्पन्न

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com