Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीयता समाप्त करने की षडयन्त्र हो रहा हैः महासचिव रामसहाय यादव

 

काठमांडू, २५ जनवरी । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के महासचिव रामसहाय यादव ने कहा है कि वर्तमान सरकार संघीयता समाप्त करने की दिशा में अग्रसर हो रहा है । उनका मानना है कि संविधान संशोधन के लिए वर्तमान सरकार तैयार नहीं है, जो संघीयता और गणतन्त्र के लिए खतरापूर्ण संकेत है । गजेन्द्र नारायण सिंह की १७वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गजेन्द्र नारायण सिंह स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा बिहीबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए महासचिव यादव ने कहा– ‘सत्ता में रहनेवाले सभी कहते हैं कि संविधान संशोधन की जाएगी । लेकिन उसके लिए जो प्रक्रिया आवश्यक है, उसको शुरु नहीं किया जाता । अगर संविधान संशोधन नहीं होगा तो आज तक प्राप्त उपलब्धी सुरक्षित नहीं हो सकता ।’
नेता यादव को मानना है कि प्रदेश नं. २ को देखकर संघीय सरकार सभी प्रदेशों को कमजोर बनाने के लिए लगा है, जो संघीयता ही समाप्त करने की दिशा में उन्मुख हो रहा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास आज तक स्थानीय तहों की कर्मचारी से लेकर पुलिस प्रशासन तक नहीं है, जो सभी केन्द्र के मातहत है । उन्होंने आगे कहा– ‘इस तरह का संघीयता का कोई अर्थ नहीं है ।’ नेता यादव ने कहा कि प्राप्त उपलब्धी को रक्षा करते हुए आन्दोलन भी जारी रखने की जरुरत है । नेता यादव को यह भी मानना है कि आज तक प्राप्त उपलब्धी को सुरक्षित रख कर थप अधिकार प्राप्ति के लिए लड़ना ही स्व. गजेन्द्र नारायण सिंह के प्रति सही श्रद्धाजंली होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *