वर्ल्ड कस्टम डे के मौके पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन

माला मिश्रा बिराटनगर
प्रदेश नंबर एक के बिराटनगर रानी स्थित बिराटनगर भंसार कार्यालय में 67 वां वर्ल्ड कस्टम डे के मौके पर आयोजित खेलकूद सहित विभिन्न कार्यक्रम समारोहपूर्वक समापन हुआ । इस मौके पर रक्तदान , मैत्रीपूर्ण फूटबॉल प्रतियोगिता , बैडमिंटन प्रतियोगिता , सफाई अभियान तथा छात्र छात्राओं के बीच स्टेशनरी व खेलकूद का सामान बितरण किया गया । इस मौके पर चार दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने बाले गणेश घिमिरे , अरबिंद ठाकुर , नवल प्रसाद उपध्याय , अरुण बिहानी , बीरू धारेवा को प्रशंसा पत्र दे सम्मान किया गया । इस अवसर पर मोरंग नेपाल के प्रमुख जिलाधिकारी रमेश कुमार केसी , बिराटनगर कस्टम चीफ मिमांश अधिकारी , नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ प्रदेश एक का उपाध्यक्ष राजेन्द्र राउत , सीमा शुल्क कार्यालय जोगबनी के अधिकारी आलोक वर्मा , जोगबनी के पूर्व नप उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद के अलावा भंसार अधिकारी प्रमोद सापकोटा , छात्र बहादुर लिम्बु , उदय सिंह बिस्ट, अशोक गुरागाई कस्टम एजेंट प्रतिनिधि किशोर शाही , राकेश ठाकुर व कार्यक्रम संयोजक मणिराम पौडेल सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

