Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संवैधानिक परिषद् के निर्णय विरुद्ध कांग्रेस सर्वोच्च में !

 

काठमांडू, २९ जनवरी । संवैधानिक परिषद् बैठक द्वारा किया गया निर्णय के विरुद्ध प्रुमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस सर्वोच्च जा रही है । गत माघ ६ गते की घटना के संबंध में सर्वोच्च में मुद्दा पंजीकृत करने की तैयारी कांग्रेस ने की है । कांग्रेस को कहना है कि उक्त दिन प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर को जानकारी बिना ही सत्ताधारियों ने संवैधानिक परिषद् का बैठक आह्वान किया है, जो संविधान के विपरित है ।
इसके लिए कांग्रेस ने पार्टी निकट कानून व्यवसायियों के साथ विचार–विमर्श भी किया है । पार्टी सभापति देउवा स्वयम् ने पार्टी निकट कानून व्यवसायी लोकतान्त्रिक कानून व्यवसायी समूह के अध्यक्ष योगेन्द्र अधिकारी के साथ विचार–विमर्श किया है । स्मरणीय है, संवैधानिक परिषद् में प्रधानमन्त्री अध्यक्ष होते हैं और प्रधानन्यायाधीश, सभामुख, कानुन मन्त्री, प्रतिपक्षी दल के नेता सदस्य होते हैं । और मुख्यसचिव सचिव होते हैं । कानुनतः परिषद् बैठक शुरु होने से ४८ घण्टा पहले सभी सदस्यों को जानकारी होना अनिवार्य है । लेकिन माघ ६ सम्पन्न संवैधानिक परिषद् बैठक में प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता देउवा अनुपस्थित थे । कांग्रेस को कहना है कि देउवा को बैठक में आमन्त्रित ही नहीं की गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *