जिला स्तरीय खेल हो या फिर स्पीच कन्टेस्ट लाहान मनकामना स्कूल है आगे
मनाेज बनैता, लाहान, २ फरवरी ।
सिरहा मे छात्राओं के सम्पुर्ण बिकास के मुहिम मे लगे लाहान मनकामना स्कुलके छात्र जय गुप्ता ने जिल्ला स्तरीय स्पिच कन्टेस्ट मे प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है । एन प्याब्सन सिरहा द्वारा आयोजित स्पिच कन्टेस्ट मे कुल २० स्कुलों के छात्र छात्रा सहभागी हुवे थे जिसमे लाहान मनकामना ने पहला खिताब हासिल किया है । इसीतरह द्वितीय पुरस्कार लिटिल स्टार स्कुल और तृतीय पुरस्कार मेरी चिल्ड्रेन स्कुल ने पाया । लाहान नगरपालिका के समन्वय मे हुवे इस प्रतियोगिता मे नेल्टा सिरहा के प्रतिनिधि वसन्त साह, बिनी भवानी प्रसाद कट्टेल और शिक्षा समिति लाहान के प्रतिनिधि कासिन्द्र यादव निर्णायक मन्ड्ल थे । पठ्नपाठ्न के साथ साथ बिधार्थीयों के समग्र बिकास के हेतु लाहान मनकामना स्कुलने अतिरिक्त क्रियाकलाप मे ज्यादा जोर दिया है । हाल ही मे ये स्कुल अन्तर स्कुल क्रिकेट खेलमे अव्व्ल आया था । लाहान मनकामना स्कुल के प्रीन्सिपल बद्रीनारायण चौधरी कहते है कि पढाइ के साथ साथ अतिरिक्त क्रियाकलाप जैसे कि हाजिरजवाब, स्पीच कन्टेस्ट, ड्रईङ, खेलकुद आदि बच्चेका सम्पुर्ण बिकास करता है । प्रीन्सिपल चौधरी खेलकुदको भि पढाई जैसे हि मान्यता देते हुवे कहा कि खेल कूद हर व्यक्ति के जीवन का एक अहम हिस्सा है, जिस तरह पढ़ना, कमाना और वक्त पर खाना हमारी सेहत एवं जीवन के लिए आवश्यक है, ठीक उसी प्रकार खेलों की उपयोगिता भी एक विद्यार्थी के जीवन में अति महत्वपूर्ण है । शरीर में तंदुरस्ती लाने के साथ साथ खेल मानसिक रूप से भी परिपक्व बनाते है। शिक्षा और खेलकूद अंग्रेजी में अक कहावत है SOUND MIND in a SOUND BODY अर्थात स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है । शिक्षा केवल पढ़ने लिखने को नही, अपितु व्यक्ति के बहुमुखी विकास को कहते है. भला शरीर के विकास की उपेक्षा करके इस लक्ष्य की प्राप्ति कैसे हो सकती है? खेल मनोरंजन का ही एक साधन है, खेलकूद अध्ययन से थके हुए मस्तिष्क को विश्राम देते है ।





