Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आयोग कें अध्यक्ष सिफारिस को काँग्रेस नें बताया असंवैधानिक, सुनवाई प्रक्रिया बढा आगे

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ फरबरी ।
संसदीय सुनवाई समिति ने विभिन्न ५ आयोगों के प्रस्तावित अध्यक्षों की सुनवाई प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है । हाल ही में संवैधानिक परिषद ने कुछ दिनों पहले प्राकृतिक सोत तथा वित्त आयोग, राष्ट्रीय समावेशी आयोग, मधेशी आयोग, थारू आयोग और मुस्लिम आयोग के अध्यक्ष पदों के लिए व्यक्तियों की सिफारिश की थी ।

समिति के सभापति लक्ष्मण लाल कर्ण के सभापतित्व में सिंहदरबार में हुई बैठक ने प्रस्तावित अध्यक्षों के संबंध में शिकायत हो तो उसे दर्ज कराने के लिए १० का समय दिया है ।

यह भी पढें   विपद् के समय कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति के लिए दिया गया निर्देश पत्र

बैठक में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सांसदों ने ये कहते हुए कि संवैधानिक परिषद ने प्रतिपक्षी की अनुपस्थिति में ही आयोग अध्यक्षों की सिफारिश की है, कहा कि ये संविधान के विपरीत है और इस सिफारिश के प्रति वे सहमत नहीं हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *