Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में काम करने वाले भारतीय कामगार अब बिना वर्क परमिट काम नही कर पाएँगे

 

काठमान्डाै ७ फरवरीImage result for image of labour

नेपाल में काम करने वाले भारतीय कामगारों और मजदूरों के लिए अच्छी खबर नहीं है. अब नेपाल में भारतीय कामगारों को बिना परमिट के काम करने की इजाजत नहीं होगी. दरअसल, नेपाल सरकार ने यहां पर उद्योगों, कंपनियों और अन्य संस्थानों में काम करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वर्क परमिट अनिवार्य कर दिया है. नेपाल के श्रम और व्यावसायिक सुरक्षा विभाग ने बुधवार को देशभर में अपने दफ्तरों को आदेश जारी करते हुए  देश के अलग-अलग सेक्टर्स में काम करने वाले सभी भारतीय कामगारों के वास्तविक संख्या बताने के लिए कहा है .विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है, ‘कंपनियों में भारतीय वर्करों की जांच करके अपडेट कर दिया जाएगा और अगर उनके पास वर्क परमिट नहीं होगा तो संस्थान को बता दिया जाएगा कि वे इनका वर्क परमिट ले लें.’अभी तक भारत और नेपाल में विशेष संधि के तहत भारतीय नागरिकों को नेपाल में और नेपाली नागरिकों को भारत में काम करने के लिए किसी तरह के परमिट की जरूरत नहीं पड़ती थी.नेपाल सरकार के इस कदम को भारत के साथ उनके खुली सीमा को सुरक्षित करने के एक कदम की तरह देखा जा रहा है. बता दें, पिछले महीने नेपाल राष्ट्र बैंक ने भारतीय मुद्रा के 200, 500 और 2000 रुपए के नोटों के चलन पर बैन कर दिया था. हालांकि, भारतीय सरकार ने नेपाल के इस कदम पर को भी औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *