Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रम स्वीकृति पर भारतीय दूतावास ने दिखाई दिलचस्पी, सरकार पीछे हटी

 

काठमान्डाै ७ फरवरी | सरकार द्वारा भारतीय कामदार काे श्रम स्वीकृति लेनी हाेगी इस सर्कुलेशन के जारी हाेने के बाद नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने दिलचस्पी दिखाई है । गुरुवार इस विषय पर भारतीय दूतावास के डीसीएम अजयकुमार सिंहदरबार पहुँचे । उन्हाेंने इस विषय में जानकारी ली । मंत्रालय के अधिकारियाें ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक हुए पत्र में श्रम स्वीकृति अनिवार्य नही है । श्रम तथा व्यवसायजन्य सुरक्षा विभाग नेएक सप्ताह पहले राेजगार कार्यालय काे भारतीय नागरिकाें की संख्या अध्यावधिक करने और श्रम स्वीकृति नही लेने वालाें के लिए व्यवस्था मिलाने का निर्देशन दिया था । विभाग के कारखाना निरीक्षक प्रशान्त शाह ने प्रधानमंत्री कार्यालय काे पत्र लिखकर इस विषय में जानकारी दी थी ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 अगस्त 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

किन्तु इस विषय में श्रम मंत्रालय का कहना है कि काेई विचार विमर्श नही हुआ है । मंत्रालय ने विज्ञप्ति निकाल कर श्रम तथा व्यवसायजन्य सुरक्षा विभाग के परिपत्र का खण्डन किया है । इसी बीच भारतीय राजदूत म‌जीव मन्जीवसिंह पूरी ने श्रममंत्री गाेकर्ण बिष्ट से मुलाकात करनी चाही है । मंत्रालय ने श्रमविभाग से स्पष्टीकरण माँगा है । मंत्रालय के सहसचिव रामप्रसाद घिमिरे ने भारतीय नागरिक काे नेपाल में श्रम स्वीकृति अनिवार्य हाेने वाले समाचार पर श्रम राेजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय का ध्यान आकर्षित हाेने की बात कही है ।

यह भी पढें   देवानगंज में हुई सांप्रदायिक झड़प और सुरक्षा कार्रवाई को लेकर रास्वपा के दो सांसदों के बीच विवाद

इसवीच उद्योग व्यवसायी जगत से भी इस विषय पर गहरी दिलचस्पी दिखाई जा रही है | स्मरणीय है कि भारत में ६० लाख से भी ज्यादा नेपाली नागरीक विना वर्क परमिट काम कर रहें है | नेपाल सरकार की इस रवैया से भारत में काम कर रहें नेपाली नागरिक भी चिन्तित हैं |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com