Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साधुसंतों के लिए बनाए गए तीन मंजिला भवन का राष्टपति ने किया उद्घाटन

 

माला मिश्रा बिराटनगर

सुनसरी के बराहक्षेत्र स्थित चतराधाम में  श्रीराम तारकब्रह्म महायज्ञ अनुष्ठान में  दूर दराज से पहुँचनेवाले साधु संत, श्रद्धालु के ठहरने के लिए लगभग 8 करोड़  में नवनिर्मित तीन मंजिला भवन का उद्घाटन राष्टपति विद्यादेवी भंडारी ने  शिलापट्ट की  डोरी तानकर की । आयोजक रामानंदाचार्य सेवापीठ के पीठाधीश सिद्ध बाबा कृष्णदास जी महाराज ने बताया  कि दाताओ के सहयोग से 136 सुविधा सम्पन्  भवन में 136 कमरा है । जिसमे करीब 8 करोड़ का खर्च आया है । स्थानीय कंस्ट्रक्सन के ठीकेदारों के दिन रात के मेहनत से 120 दिनों में 136 कमरा तैयार है जो महायज्ञ में आये साधु संत , श्रद्धालु के ठहरने के लिए आनन फानन में बनाया गया है । आयोजक पीठ के द्वारा उक्त भवन निर्माणकर्ता  नमूना कंस्ट्रक्शन का रमेश बस्नेत , हिमगिरि कंस्ट्रक्सन का कृष्ण हरि पोखरेल , उद्योग वाणिज्य महासंघ के उपाध्यक्ष राजेन्द्र राउत , इंजीनियर अनिल कुमार यादव , इंजीनियर गोकुल बस्नेत ,  नारायण काफले , शरण कुमार राजवंशी  को उनके कामो का उच्च मूल्यांकन कर राष्टपति के हाथों सम्मानित किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *