Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दिल्ली कराेलबाग स्थित हाेटल अर्पित पैलेस में आग अब तक १७ की माैत

 

१२फरवरी

दिल्ली के करोलबाग इलाके में मंगलवार तड़के होटल अर्पित पैलेस में भीषण आग लग गई। अब तक 17 लोगों की मौत की खबर आ रही है और बड़ी संख्या में लोग होटल के भीतर फंसे हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी कर रहे हैं। जान गंवाने वालों में 17 लोगों में सात पुरुष, एक महिला व एक बच्चा शामिल है। वहीं, दमकल अफसरों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन राहत व बचाव कार्य में समय लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई, वहीं 25 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चला है। शुरुआती जांच में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि अाग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। होटल मेट्रो की पिलर नंबर 90 के पास है।फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियों आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक, मौके पर अफरातफरी का माहौल है।फायर डिमार्टमेंट के डिप्टी चीफ सुनील चौधरी ने भी कबूल किया है कि इस भीषण हादसे में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। आग पूरी तरह बुझाई जा चुकी है, लेकिन राहत व बचाव का कार्य जारी है।उधर, Balan Mani, दिल्ली होटल एसोसिशन के वाइस प्रेसिडेंट बालान मणि का कहना है कि अब तक 17 लोगों की मौत हुई है। होटल में सभी नियमों का पालन किया गया था। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही लाइसेंस दिया गया था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 अक्टुबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

बचने के लिए चौथी मंंजिल से सड़क पर कूदे, दो की मौत
बताया जा रहा है कि होटल में भीषण आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान आग का दायरा बढ़ता देखकर तीन लोगों ने जान बचाने के लिए होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, इनमें दो की मौत हो गई तो वहीं तीसरा शख्स घायल हो गया है। आग में झुलसे लोगों को नजदीक के लेडी हार्डिंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com