दीपक बोहरा राप्रपा में प्रवेश, तोडा राणा के साथ का २८ वर्षीय सम्बन्ध
काठमांडू, २४ फरवरी । दीपक बोहरा रवीबार पुनः राप्रपा में प्रवेश किए हैं । पशुपति शमशेर राणा नेतृत्व में रहे राप्रपा प्रजातान्त्रिक और डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी नेतृत्व में रहे राप्रपा एकीकृत के बीच पार्टी एकता होने के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया है । उक्त एकीकरण के प्रति लोहनी असन्तुष्ट थे । पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में राप्रपा अध्यक्ष कमल थापा ने बोहरा सहित उसके अन्य नेताओं का भी पार्टी में स्वागत किया ।
राप्रपा प्रचार विभाग प्रमुख मोहन श्रेष्ठ ने बताया कि राप्रपा में बोहरा सहित कोषाध्यक्ष नीलकण्ठ काफ्ले, प्रवक्ता प्रदीप कुमार उदय, सहायक महामन्त्री विन्दु पहाडी, सहायक महामन्त्री राजेन्द्र प्रसाद श्रेष्ठ, प्रशिक्षण बिभाग प्रमुख सुरेन्द्र केसी, केन्द्रीय सदस्य सरोज शर्मा, ताहिर अलि, दिलिप बस्नेत, मिना स्वर्णकार, दिपक राई, गंगाराम कलवार के साथ ही तीन दर्जन केन्द्रीय सदस्य और विभाग तथा भातृ संगठन का प्रमुख ने प्रवेश किया है ।
बोहरा विगत २८ साल से पशुपति शमशेर राणा के साथ काम करते आ रहे थे । सम्बद्र्धनवाद संबंधी बैचारिक दर्शन, पूर्ण धार्मिक स्वतन्त्रता सहित का सनातन हिन्दु राष्ट्र, संवैधानिक राजसंस्था सहित का प्रजातन्त्र, सुदृढ स्थानीय स्वायत्त शासन प्रणाली, उदार अर्थतन्त्र और असंलग्न परराष्ट्र नीति राणा और लोहनी नेतृत्व में रहे राप्रपा का वैचारिक आधारस्तम्भ है, जिसके प्रति बोहरा असन्तुष्ट थे, इसीलिए वह कमल थापा नेतृत्व में रहे राप्रपा में प्रवेश किए हैं ।

