Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूस्खलन से एक की मौत और दो घायल

 
दार्चुला –१४ गते, मंगलवार । दुहुँ गाउँपालिका–३ स्थित निर्माणाधीन दार्चुला–तिङ्कर सडक के राताकाठा में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मृत्यु हुयी है और दो व्यक्ति घायल है । प्रहरी नायब उपरीक्षक रविन्द्र कठायत ने बताया कि घटना आज सुबह की है, नौगाडा गाउंपालिका ४ सिप्टी के ३९ वर्षीय रघुवीर सिंह धामी को भूस्खलन से घटना स्थल में ही मृत्यु हो गयी ।
खलङ्गा से व्यास क्षेत्र के तरफ भेड बकरी लेकर जाते हुये अवस्था में सडक के ऊपर से भूस्खलन आया । जिसमें नौगाडा ४ का ३१ वर्षीय मानसिंह ठगुन्ना औरु वडा नं.३ का उधारो ठगुन्ना गम्भीर घायल हुआ है ।
जिला अस्पताल के स्वास्थ्य सहायक डम्मरदत्त भट्ट ने जानकारी दिया कि उधारो को सर में चोट लगी है और मानसिंह को हाथ में ।
दार्चुला–तिङ्कर सडक में सोमबार विस्फोटक पदार्थ विष्फोटन किया गया था । दिन में उस रास्ते से आने जाने में असुविधा होने के कारण वे लोग रात को उसी रास्ते से व्यास जा रहे थे ।
 दार्चुला–तिङ्कर सडक योजना का इञ्जिनीयर दिनेश रैखोला के अनुसार अभी उस सडक में काम चल रहा है । रात में पानी पडने के वजह से भूस्खलन हुआ होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed