Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृहमन्त्री थापा ने सार्वजनिक किया एक वर्षीय कार्य–प्रगति विवरण

 

काठमांडू, २६ जनवरी । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने अपनी एक वर्षीय कार्य प्रगति विवरण सार्वजनिक किया है । एक वर्षीय अवधि को उन्होंने सिकाई अवधि, गृह प्रशासन सुधार और विकास की दृष्टिकोण में आधार वर्ष के रुप में मूल्यांकन किया है । गृहमन्त्री थापा ने दावा किया है कि इस वर्ष भ्रष्टाचार प्रति शून्य सहनशीलता की नीति ली गई है ।
गृहमन्त्री थापा ने मुख्य १० बुंदा में अपनी महत्वपूर्ण कार्य विवरण पेश किया है । मुख्य रुपमा उन्होंने सोना की तस्करी और उसमें प्राप्त उपलब्धी के बारेमें चर्चा किया है । इसीतरह शान्ति सुरक्षा और अपराध नियन्त्रण, संगठित अपराध और तस्करी नियन्त्रण, सार्वजनिक सुव्यवस्था, ट्राफिक व्यवस्थापन, पूर्वाधार विकास में सहजीकरण, राष्ट्रीय परिचयपत्र व्यवस्थापन, लागू औषध नियन्त्रण, अन्तर्राष्ट्रिय समन्वय तथा स्थानीय प्रशासन संबंधी सुधार और भावी कार्यदिशा के बारे में गृहमन्त्री ने अपने कार्य प्रगति विवरण में चर्चा की है ।
लेकिन निर्मला पन्त के ऊपर हुए बलात्कार और हत्या संबंधी प्रसंग उनकी विवरण कहीं उल्लेख नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *