Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजापा केन्द्रीय कार्य समिति बैठक सम्पन्न !

 

जनकपुरधाम, २६ फरवरी । राष्ट्रिय जनता पार्टी (राजपा) की जनकपुरधाम में जारी केन्द्रीय समिति बैठक सम्पन्न हुआ है । पार्टी अध्यक्ष मण्डल के संयोजक महेन्द्र राय यादव की अध्यक्षता में गत फागुन १० गते से बैठक जारी था । बैठक ने प्रदेश नं. २ सरकार तथा स्थानीय सरकार के बारे में समीक्षा की है ।
बैठक में पार्टी सम्बद्ध केन्द्रीय नेता, प्रदेश नं. २ के मन्त्री, राज्यमन्त्री, संघीय एवं प्रदेश सांसद, जिला समन्वय समिति के पदाधिकारी, पार्टी सम्बद्ध स्थानीय तह के प्रमुख एवं उपप्रमुख आदि सहभागी थे । राजपा के अनुसार उन लोगों के साथ स्थानीय तहों में जारी विकास निर्माण संबंधी गतिविधि, जनसम्पर्क, जनता की चाहत आदि विषयों में विचार–विमर्श की गई है ।
पार्टी संयोजक महेन्द्र राय यादव ने कहा है कि प्रदेश तथा स्थानीय सरकार को अपनी–अपनी स्थान से जनपक्षीय काम करने के लिए निर्देशन दी गई है । इसीतरह राजपा ने विराटनगर, भैरहवा, बांके, दाङ और बर्दिया में पार्टी कार्यकर्ता और सांसदों के बीच विचार–विमर्श करने का निर्णय भी लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *