आज आकस्मिक सेवा काे छाेड सभी चिकित्सा सेवा अवरुद्ध
काठमाडौँ –
सरकारी चिकित्सकाें ने आकस्मिक के अलावा सम्पूर्ण ओपिडी सेवा बहिष्कार किया है । कर्मचारी समायोजन विधेयक सही करने की माँग के साथ सरकारी चिकित्सक संघ (गोदान) ने स्वास्थ्य सेवा बहिष्कार किया है ।
बुधबार स्वास्थ्य सेवा दिवस बहिष्कार करने की जानकारी कराते हुए गोदान ने समायोजन ऐन का सहसचिवस्तर के ११वें तह के चिकित्सकाें काे प्रदेश में समायोजन के विषय काे सही कराने की मांग करते हुए इमरजेन्सी काे छाेड सभी सेवा बहिस्कार करने की जानकारी दी है ।
नयाँ संगठन संरचना अनुसार कर्मचारी समायोजन करते हुए चिकित्सक की सभी दरबन्दी केन्द्र में रख कर देश भर काम देने की माँग करते हुए दाे महीना से आन्दोलनरत सरकारी चिकित्सक समायोजन विधेयक ठीक नहीं हाेने पर सामूहिक राजीनामा देने की धमकी देते आ रहे हैं

