Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। गुरु का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालय में रुके काम पूरे होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। वस्तुएं संभालकर रखें।


वृष

चोट-दुर्घटना, दु:ख-बीमारी से शारीरिक तथा आर्थिक हानि संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। फालतू बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर ध्यान दें। विवाद से बचें। व्यापार-व्यवसाय की गति बनी रहेगी।


मिथुन

दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद से बचकर ध्यान दें। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा की योजना बनेगी।


कर्क

प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कारोबारी बड़े फैसले ले पाएंगे। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी पुरानी शत्रुता की चिंता रहेगी।


सिंह

किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग का मन पठन-पाठन आदि में लगेगा। आय बनी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।


कन्या

व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। कोई शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। असमंजस की स्थिति बन सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लाभ होगा।


तुला

मेहनत का फल प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेशादि शुभ फल देंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। विवाद न करें। जोखिम से बचें।


वृश्चिक

घर में अतिथियों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का साथ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु पस्त होंगे। लाभ होगा।


धनु

पारिवारिक चिंता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा।


मकर

प्रेम-प्रसंग में भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। यात्रा पर व्यय होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। किसी अपने का व्यवहार समझ में नहीं आएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।


कुंभ

किसी यात्रा का अचानक कार्यक्रम बन सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई नया कार्य मिलने के योग हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे।


मीन

राजभय रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शरीर में दर्द रह सकता है। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। उत्साह से कार्य कर पाएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com