ओली द्वारा कहने से ‘गोदावारी’ राजधानी नहीं हो सकतीः देउवा
धनगढी, १ मार्च । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा को कहना है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा कहने से सुदूरपश्चिम प्रदेश की राजधानी गोदावरी नहीं हो सकती । प्रेस युनियन कैलाली द्वारा बिहीबार धनगढी में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए सभापति देउवा ने कहा कि गोदावरी नगरपालिका २ और ४ में स्थित गोदवारी वन में प्रदेश राजधानी नहीं हो सकती । उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री ओली द्वारा उपर्युक्त कहने से उक्त जगह उपर्युक्त नहीं हो सकता ।
सभापति देउवा को कहना है कि गोदावरी खाली जमीन और वन क्षेत्र हैं, जिसका नष्ट कर प्रदेश राजधनी बनाना ठीक नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश राजधानी के लिए धनगडी में सभी भौतिक संरचना मौजूद है, इसीलिए धनगढी ही सुदूरपश्चिम प्रदेश की राजधानी उपर्युक्त है । सभापति देउवा ने दावा किया है कि सरकार विकास के प्रति उदासिन है, बिना काम ही सरकार ने एक साल गुजार दी है ।

