Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा नेपाल के नेतृत्व का पूरा ध्यान सिर्फ प्रदेश नम्बर दाे पर, प्रदेश एक के राजपा नेताओं का आराेप

 

काठमाडौं–

 

फाइल फाेटाे

राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के नेताओं ने प्रदेश १ काे नेतृत्व के द्वारा अवहेलना करने का आराेप लगाया है । राजपा नेपाल के प्रदेशस्तरीय बैठक प्रदेश १ में बैठक हुई जिसमें यह बातें उठाई गई । फागुन १५ गते हुए बैठक में वहाँ के नेताओं ने पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं द्वारा सिर्फ प्रदेश २ के  गतिविधियाें पर ही  केन्द्रीत रहने रहने का आराेप लगाया और उसकी आलोचना की ।  बैठक में सहभागी राजपा नेपाल के प्रवक्ता सन्तोष मेहता के अनुसार प्रदेश १ काे केन्द्र से ही अवहेलना की गई है । उन्हाेंने कहा कि अगर प्रदेश एक पर ध्यान दिया जाय ताे यहाँ राजपा नेपाल का मजबूत संगठन बन सकता है । पर नेताओें का ध्यान सिर्फ प्रदेश दाे पर ही रहता है ।

यह भी पढें   नेपाल को जलवायुजनित नुकसान की भरपाई के लिए 2 करोड़ डॉलर का अनुदान

‘प्रदेश २ की तरह ही राजपा नेपाल के लिए  प्रदेश १ भी सम्भावना वाली जगह है, यहाँ भी मधेशी, थारु, आदिवासी जनजाति की अच्छी  उपस्थिति है, इसका अगर व्यवस्थापन किया जाय ताे प्रदेश का नेतृत्व लेने की अवस्था बन सकती है’ मेहता ने यह दावा किया ।

इसके जवाब में केन्द्रीय अध्यक्षमण्डल के सदस्याें ने सफाई देते हुए कहा कि राजपा नेपाल ने काेई भेदभाव नही किया है ।   । अध्यक्षमण्डल के संयोजक महेन्द्र राय यादव ने कहा कि प्रदेश में कुछ उपर नीचे हाे सकता है जाे परिस्थितिवश है पर सभी प्रदेश एक समान हैं ।

यह भी पढें   नेपाल–भारत क्रस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट 2026 आज से शुरू

राजपा नेपाल काे राष्ट्रीय पार्टी बनाने के अभियान काे आगे बढाने के लिए प्रदेशस्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया ।  बैठक में राजपा नेपाल के अध्यक्षमण्डल प्रणाली हटाने का भी सुझाव दिया गया । आगामी बैशाख में हाेने वाले  महाधिवेशन के बाद अध्यक्षमण्डल हटाने का सुझाव  आने की जानकारी पार्टी के महासचिव रामलाल सुतियार ने दी । अध्यक्षमण्डल प्रणाली के कारण पार्टी आगे नही बढ रही है यह बात भी सामने आई जिसके लिए  अध्यक्षमण्डल प्रणाली हटाना आवश्यक है ।

यह भी पढें   नेपाल में 11 कार्तिक से सक्रिय होगा मौसम तंत्र, मौसम विज्ञान विभाग ने किया सतर्क

बैठक में राजपा नेपाल के वरिष्ठ नेता बद्री मण्डल काे पार्टी से निष्काशित करने की माँग भी थी  ।जब ज्ञानेन्द्र शाह विराटनगर गए थे ताे बद्री मण्डल ने उनका स्वागत किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com