आज दोपहर भारतीय पायलोट अभिनंदन बाघा बॉर्डर होते हुये भारत
पाकिस्तान आर्मी की ओर से बंदी बनाए गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की आज वतन वापसी हो रही है। भारत के आक्रामक रुख के बाद पाकिस्तान ने यह फैसला लिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद में विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का एलान किया। वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने भारत से एक बार फिर सबूत मांगा है। उनका कहना है कि अगर भारत ठोस सबूत देता है तो हम बेहद बीमार मसूद अजहर को गिरफ्तार करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ये पायलट प्रोजेक्ट था।दिल्ली लाए जाएंगे अभिनंदन
अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान आज बॉर्डर पार से लौट रहे हैं। वह कब तक लौटेंगे इसका कोई तय समय निश्चित नहीं है। भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली से यहां पहुंचे हैं, वह अभिनंदन को यहां रिसीव करेंगे। दिल्ली के पालम टेक्निकल एरिया में लाया जाएगा। विंग कमांडर पहले भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और अन्य एजेंसियों से मिलेंगे।

