Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत 6 विकेट से जीता, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी का लगातार चौथा अर्धशतक(video)

 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच वनडे की सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 237 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया ने इसे 48.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। धोनी और केदार ने शतकीय साझेदारी (141) की। धोनी 72 गेंद पर 59 रन और केदार 87 गेंद पर 81 रन बनाकर नाबाद रहे। केदार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार चौथा अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन अर्धशतक लगाए थे।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – स्पेन पहुँचा सेमिफाइनल में

 

  • धोनी ने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन अर्धशतक लगाए थे
  • केदार जाधव ने करियर का 5वां अर्धशतक लगाया, 87 गेंद पर 81 रन बनाए
  • ऑस्ट्रेलिया ने पहले 236 रन बनाए, भारत ने 48.2 ओवर में 4 विकेट पर जीत हासिल की
  • दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 5 मार्च को नागपुर में खेला जाएगा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *