राष्ट्र की अखण्डता के लिये राउत से सहमति : गृहमंत्री थापा

काठमांडू– गृहमन्त्री रामबहादुर थापा बादल ने कहा कि राउत के साथ की सहमति आत्म समर्पण नहीं है । रविवार के प्रतिनिधि सभा के बेठक में सांसदों द्वारा किये गये प्रश्नों का जबाब देते हुये मंत्री बादल ने कहा कि सरकार ने राउत के साथ सहमति करके नेपाल की भौगोलिक अखण्डता की रक्षा तथा राष्ट्र की स्वाधिनता को सुदृढ करने की कोशिश की गई है ।
राउत समुह के साथ सरकार ने २४ गते राजनीतिक सहमति किया है जो राष्ट्र के हित के लिये आवश्यक था । मंत्री बादल ने सभी को आश्वस्त कराया कि राउत समूह ने राष्ट्रीय अखण्डता और स्वतन्त्रता स्वीकाने के लिये प्रतिबद्ध हुये हैं अब देश में शांति रहेगी ।
उन्होंने कहा कि देश में जो यह अफवाह फैला है कि राज्य ने विखण्डनकारी के साथ आत्मसमर्पण कर लिया है यह सरासर गलत है । यह प्रश्न अत्यंत गम्भीर है । ऐसा प्रश्न क्यों उठा ? इसका विश्लेषण सरकार कर रही है ।
उन्होंने यह भी कहा कि जनमत संग्रह में सरकार ने सहमति किया है, यह बात भी भ्रामक ही हे ।

