Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मलिबारा में वार्षिक पारिवारिक विवरण अद्यावधिक अभियान

 
आज जनता दिनांक 2075-11-19-1 के नि.मा.वि.मलिबारा-3 पूर्व में रतौली युवा क्लब तथा सेव द चिल्ड्रेन के संयोजकत्व में सम्मुन्नती कार्यक्रम के तहत वार्षिक पारिवारिक विवरण अद्यावधिक अभियान (annual family update campaign) 2019 बड़ी ही भव्यता और उमंगोत्स्व के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बालबालिका में व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सामुदायिक विद्यालय प्रति सकारात्मक रुझान उत्पन्न करना था। सामुदायिक विद्यालय गरिमाहीन ही नहीं महिमावान भी हो सकता है; इस तथ्य को प्रमाणित करना था। पिछले एक वर्ष से अनवरत प्रयत्नशील R Y C महोत्तरी के सहयोगी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के फलस्वरुप आज विद्यालय प्रांगण विद्यार्थियों के उत्साह और उमंग से समूचे गाँव का आकर्षण का केंद्र बन गया था। वच्चों का फोटो संकलन करना,फिर उन बच्चों को विशेष देखभाल करना,बिभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें उत्साहित करना,उनके अभिभावकों से बातचीत कर बिद्यालय भेजने के लिए प्रेरणा देना तथा आम नागरिकों में शिक्षा और स्वास्थ के वृहद् चेतना फैलाकर समाज के पिछड़े,दलित और सरकार के पहुँच से दूर रह रहे नागरिकों का पहचान और खोज कर सुविधा मुहैया कराते हुए उच्चतम जीवन के राजमार्ग पर लाने का भागीरथी प्रयास वास्तव में सराहनीय है। 3 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक के लगभग 400 बच्चों को आज प्राबिधिक रुपमे हाथ धोने और दांत साफ़ करने के लिए एक एक प्रति (साबुन और ब्रस पेष्ट) प्रदान करते हुए इसको प्रयोग करने का तालीम भी दिया गया। बिभिन्न खेलकुद में उत्कृष्ट छात्रों को पुरष्कृत कर उत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने तथा प्रभावकारी बनाने में इस समुन्नति कार्यक्रम के अधिकृत श्री राजेस पाण्डे जी के टीम में सहयोगी श्री अखिलेश झा, श्री प्रदीप झा श्री गोविन्द लाल कर्णश्री अविनाश महतो रतौली युवा क्लब के उपाध्यक्ष
श्री रुपेश ठाकुर जी का विशेष योगदान देखा गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *