मेयर बगेड़िया की पत्नी का असमयायिक निधन

माला मिश्रा बिरंटनागर । बिराटनगर के समाजसेवी व रंगेली का मेयर दिलीप बगेड़िया की पत्नी मनीषा बगेड़िया का असमयायिक निधन हो गया । वह 48 वर्ष की थी । केंसर से पीड़ित मनीषा पिछले कई माह से इलाजरत थी । शनिवार के देर रात बिराटनगर स्थित निवास पर उनका निधन हो गया । परिजनों ने बताया उनका एक पुत्र और एक पुत्री है । उनके निधन के सूचना पर बिराटनगर स्थित निवास पर पहुचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद शिवकुमार मंडल , राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव अजय दुबे उर्फ खुसबू ने ढांढस बढ़ाया । बिराटनगर के सिंघिया घाट पर रविबार को दाह संस्कार किया गया जिसमें बिराटनगर , जोगबनी , रंगेली के सैकड़ो लोग शामिल हुए ।

