Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा

 

महेश गुप्ता | भारत महाराजगंज जिला मुड़ीला (खुटहा) बाजार से श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ कलश की शोभायात्रा गजा की अगुआई में 13 मार्च बुधवार को सुबह 10 बजे निकली | 1151 पीताम्बर धारी कन्याएं सिर पर कलश लिए चल रही थीं। इस दौरान ढोल नगाड़ों की धुन और बैण्ड बाजे की भक्ति गीतों पर युवक जहाँ नाचते थिरकते चल रहे थे, वहीं कलश की शोभायात्रा में सामिल महिलाओं की मंगलगीत ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना रही थीं। कलश यात्रा का नेतृत्व मुड़ीला बाजार के ग्राम प्रधान प्रत्याशी रहे नित्यानन्द यादव,कोटेदार राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल,सदानन्द गौंड,शेषमणि,रामअचल यादव,जैनेन्द्र शर्मा,धर्मेन्द्र मौर्य कर रहे थे।कलश की यह शोभायात्रा मुड़ीला बाजार से निकल मुड़ीला खुटहा बाजार स्थित भगवान श्री ओंकारेश्वर महादेव मन्दिर एवं समय माता मन्दिर आयी यहॉ वैदिक पूजन अर्चन पश्चात पुनः शोभायात्रा ,लखरइया,सिंहपुर, पकड़ी,रामनगर होकर पवित्र त्रिमुहानी नदी पहुंचा।जहां यज्ञाचार्य पण्डित विनोद शास्त्री एवं राजन तिवारी के वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया।पुनः विष्णु महायज्ञ के कलश का शोभा यात्रा एवं झांकी शायं यज्ञ मण्डप पहुंचा और जल भरे कलश को यज्ञमंडप में स्थापित कर दिया गया।और शुरू हुआ मन्त्रों से यज्ञकुण्ड में अग्नि प्रवाहित करने की तिथि एवं पूजा।
यज्ञ आयोजक मण्डल समिति के अध्यक्ष नित्यानन्द यादव ने बताया की इस दौरान पण्डित बालक दास जी महाराज का प्रवचन दिन में 11 बजे से शायं 3 बजे तक करेंगे, तथा रामानन्द गुप्ता एण्ड कम्पनी खुटहा बाजार द्वारा रात्रि 8 बजे से 2 बजे तक रामलीला का सजीव मंचन होगा।कम्पनी डायरेक्टर श्री रामानन्द गुप्ता ने बताया की आज की रात पहली रात है,आज नारद मोह का सजीव मंचन किया जाएगा।जिसमें रामचन्द्र विश्वकर्मा देवर्षि नारद की भूमिका निभाएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *