Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीके राउत ने बनाया ‘जनमत पार्टी’ ! ‘मधेश’ शब्द उन्होंने भी छोड दिया

 

काठमांडू, १८ मार्च । डॉ. चन्दकान्त (सीके) राउत के नेतृत्व में नयां पार्टी गठन की गई है । ‘जनमत पार्टी’ नाम देकर गठित नयां पार्टी में ३५ सदस्यीय कार्यकारिणीय समिति है । इससे पहले स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के नाम में विभिन्न राजनीतिक क्रियाकलाप करते आ रहे डा. राउत की नयी पार्टी में ‘मधेश’ नहीं है । चैत्र ३ और ४ गते लाहन में आयोजित राष्ट्रीय परिषद् बैठक (केन्द्रीय भेला) ने यह निर्णय किया है । भेला में विभिन्न जिलों से आए १५० से अधिक प्रतिनिधि सहभागी थे ।
बैठक के बाद जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब नेपाल की संविधान के भीतर रह कर नयी पार्टी स्थापना कर आगे की यात्रा तय की जाएगी । ‘जनमत पार्टी’ के केन्द्रीय सदस्य अब्दुल खान के नाम में जारी विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन द्वारा संचालित ‘मधेश स्वराज आन्दोलन’ में योगदान देनेवाले सम्पूर्ण नेता, कार्यकर्ता, समर्थक, शुभचिन्तक और आम जनता को उच्चतम कदर किया जाता है और वि.सं. २०७५ फाल्गुन २४ गते नेपाल सरकार के साथ की गई ११ सूत्रीय सहमति को स्वागत किया जाता है । विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि उक्त समझैता मधेशी जनता के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धी है ।
बैठक ने नव गठित पार्टी की झण्डा, लोगों और चुनाव चिन्ह भी तय किया है । नयी झण्डा में क्रमशः लाल, सफेद और हरा रंग वाला होरिजेन्टल स्ट्रिफ रहेगी और बीचवाले सफेद स्ट्रिफ में लाल रंग की अष्टदल रखा जाएगा । पार्टी की चुनाव चिन्ह ‘अष्टदल’ रखा गया है । विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब नव गठित पार्टी निर्वाचन आयोग में पंजीकृत भी की जाएगी । कहा गया है कि निर्वाचन आयोग में पंजीकृत होने के बाद ३५ सदस्यीय केन्द्रीय कार्यकारी समिति को बिस्तार की जाएगी ।
गठित ३५ सदस्यीय केन्द्रीय कार्यकारी समिति में डा. राउत राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं । इसीतरह अन्य सदस्यों में कैलाश महतो (महोत्तरी), राज कुमार यादव (सिरहा), अब्दुल खान (बर्दिया), चन्दन सिंह (महोत्तरी), बबिता ईसर (सप्तरी), कौशिला महतो (झापा), परमेश्वर मुर्मु (मोरंग), सीताराम पंडित (सुन्सरी), सुरेन्द्र शर्मा (सप्तरी), सतिला यादव (सिरहा), इन्द्रजीत यादव (धनुषा), संजय यादव (महोत्तरी), नरेश कुशवाहा (सर्लाही), वीरेन्द्र साह (रौतहट), दिनेश यादव (बारा), संजय साह (पर्सा), ध्रुव गौड (नवलपरासी), भोपेन्द्र यादव (रुपन्देही), हकिकुल्ला खान (कपिलवस्तु), राधा यादव (दाङ), इरफान अहमद शेष (बाँके), महेन्द्र प्रसाद चौधरी (कैलाली), दुर्गा चौहान (नवलपरासी) और आशा मेहता (सुनसरी) हैं । बांकी १० सदस्य बाद में मनोनित किया जाएगा, जो महिला, दलित, जनजाति और अल्पसंख्यक समुदायों से प्रतिनिधित्व करेंगे । नयां सदस्य मनोनित करने के लिए बैठक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जिम्मेदारी दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *