Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में सभ्य होली खेलने के लिये जनचेतनामूलक रैली

 

वीरगञ्ज, १८ मार्च । वीरगंज में सभ्य होली खेलने के लिये रैली निकाली गई है । होली पर्व नजदिक आ रहा है, जिससे पर्सा, बारा लगायत तराई के विभिन्न जिलों में होली मिलन समारोहों का आयोजना किया जा रहा है । एक दूसरे को अबीर लगकर शुभकामना आदान प्रदान करना, विभिन्न प्रकार के परिकार बनाकर खाना और खिलाना ही होली का त्यौहार है । परन्तु कहीं कहीं होली त्यौहार के अवसर पर उच्छृंखल घटनायें भी घटित हो जाती है ।
इसी को दृष्टिगत करते हुए होली को मार्यादित और सुरक्षित ढंग से मनाने के उद्देश्य से परसा के वीरगंज में समुदाय प्रहरी के साझेदारी कार्यक्रम के अन्तर्गत जनचेतनामूलक रैली निकाला गया है । वीरगञ्ज के रोयल पार्टी प्यालेस से रैली निकाल कर घण्टाघर, माईस्थान, आदर्शनगर, घडिअर्वा होते हुये पूरे वीरगञ्ज नगर का परिक्रमा कराया गया है । रैली में प्रहरी, होटल तथा पर्यटन व्यवसायी, पत्रकार, समाजसेवी इत्यादि सहभागी थे । रैली में विभिन्न प्रकार का चेतनामूलक नारा – जबर्दस्ती रंग नहीं लगाना, सभ्य और शिष्ट व्यवहार करना, नशा का सेवन नहीं करना इत्यादि का प्लेकार्ड था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com