Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूमाफिया को सहयोग करने के आरोप में आठ कर्मचारी को पकडा गया

 

१९ मार्च, मंगलवार, बाँके । सरकारी जमीन किसी निजी व्यक्ति के नाम में करने के लिए भूमाफिया को सहयोग करने के आरोप में बांके पुलिस ने आठ कर्मचारी को हिरासत में लिया । जिला प्रहरी कार्यालय बांके का प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक अरुण पौडेल ने बताया कि सरकारी जमीन का कागजात कीर्ते करने के आरोप में कल रात भूमिसुधार तथा मातपोत कार्यालय बाँके और बर्दिया के आठ कर्मचारियों को नियन्त्रण में लिया गया है ।
मालपोत कार्यालय का नायव सुब्बा रुद्र देवकोटा, टङ्क शर्मा और रामबहादुर खड्का, कम्प्युटर अपरेटर यज्ञश्वर वली, प्रेम चन्द और भूमिसुधार तथा मालपोत कार्यालय बर्दिया का नायव सुब्बा कृष्णलाल शर्मा तथा खरिदार भूमीराज पोखरेल को प्रहरी ने हिरासत में लिया है । इसी प्रकार मालपोत कार्यालय बाँके की अधिकृत पुष्पा श्रेष्ठ जिसका फिलहाल हुलाक कार्यालय में तबादला हुआ है उसे भी प्रहरी हिरासत में लेकर अनुसंधान कर रही है । इनलोगें के ऊपर अन्य विभिन्न गैरकानूनी क्रिया कलाप में संलग्न होने की आशंकाएं किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *