पर्याप्त विचार विमर्श के बाद ही किसी भी कानून का निर्माण हाे : महरा
काठमाडौं–27 मार्च
फाइल फाेटाे
प्रतिनिधिसभा के सभामुख कृष्णबहादुर महरा ने सरकार का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा है कि सरोकारवाला निकाय के सँग पर्याप्त विचार विमर्श के बाद ही काेई भी कानुन निर्माण किया जाय ।
सभामुख महरा ने सूचना के हकसम्बन्धि कानुन परिमार्जन करने का भी सरकार से आग्रह किया है ।
बुधबार काठमाडौं में आयोजित ‘सूचनाको हकको राष्ट्रिय सम्मेलन’ काे सम्बोधन करते हुए उन्हाेंने सूचना के हक को प्रभावकारी कार्यान्वयन करने के लिए सरकार और सम्बन्धित निकाय काे सचेत कराया ।
सभामुख महरा ने संस्था के पारदर्शी नही हाेने तक सूचना का हकसम्बन्धि ऐन कार्यान्वयन के काम काे विशेष ढंग से आगे बढाने की आवश्यकता पर बल दिया ।
कार्यक्रम में राष्ट्रिय सूचना आयोग के प्रमुख सूचना आयुक्त कृष्णहरि बास्कोटा ने सूचना के हक काे प्रभावकारी ढंग से कार्यान्वयन में ले जाने के लिए सरकार के सभी निकाय काे सचेत करने की जानकारी दी ।
राष्ट्रिय सूचना आयोग विगत ४ वर्ष से सूचना के हक सम्बन्धि कानुन कार्यान्वयन कराने के लिए ५ हजार ७३ आदेश समेत जारी कर चुका है ।

