Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन से विप्लव समूह के सात नेता पकडे गये

 
२७ मार्च, चितवन –
नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ नेतृत्व समूह के सात जिला नेता प्रहरी द्वारा पकडे गये हैं, जिसमें ६ का म्याद बढाया गया है और एक को आज सुबह पकडा गया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय चितवन के प्रहरी नायब उपरीक्षक दुर्गाराज रेग्मी के अनुसार फागुन २९ गते से लेकर आज तक जिला के विभिन्न स्थानों से उनलोगों को पकडा गया है ।
पकडे जाने में विप्लव समूह निकट जिल्ला सचिवालय सदस्य राजकुमार तिमिल्सिना, अखिल क्रान्तिकारी वीरेन्द्र बहुमुखी क्याम्पस का एकाइ अध्यक्ष विक्रम न्यौपाने, राप्ती नगरपालिका जनसरकार प्रमुख गुणराज श्रेष्ठ, जिल्ला सदस्य वीरबहादुर तामाङ, अखिल क्रान्तिकारी चितवन यातायात व्यवसायी सङ्घ का अध्यक्ष मित्र केसी और चितवन १ नम्बर इलाका इञ्चार्ज जयबहादुर कुँवर हैं ।
आज सुबह पकडे जाने वाले व्यक्ति के बारे अनुसन्धान चल रहा है । भरतपुर महानगरपालिका–५ के कार्यालय में विष्फोट करने के आरोप में लगे अभियोग मुद्दा के अनुसार १५ व्यक्ति की तालाशी चल रही है ।
प्रमुख जिला अधिकारी जीतेन्द्र बस्नेत ने बताया कि जिला में विप्लव समूह के नेताओं का खाजी चल रहा है । स्थानीय प्रशासन ने जिला में घर और बाहर कार्यक्षेत्र में कार्यरत केन्द्रीय नेता पर निगरानी बढा दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed