काठमांडू से ओखलढुंगा की ओर जा रहे बोलेरो जीप दुर्घटना, ३ यात्रु गम्भीर घायल
काठमांडू, २८ मार्च । काठमांडू से एक्सम (ओखलढुंगा) की ओर जा रहे यात्रुबाहक बोलेरो जीप दुर्घटना रामेछाप जिला स्थित सुनारपानी में दुर्घटना हो गई है । दुर्घटना के कारण ना १ ज ४९१३ नाम्बर की बोलेरो में सवार सभी यात्रु घायल हो गए हैं । घटनास्थल मन्थली (सुनारपानी) में रही चण्डिका घिमिरे से प्राप्त जानकारी अनुसार घायलों यात्रुओं में से ३ यात्रु की अवस्था गम्भीर हैं । जीप में ९ यात्रु सवार थे । दुर्घटनास्थल में पुलिस पहुँच गई है और उद्धारकार्य जारी है । घायल यात्रुओं को उपचार के लिए मन्थली स्थित अस्पताल ले गया है । दुर्घटनास्थल रामेछाप सदरमुकाम मन्थली से अनुमानित ५ किलोमिटर दूरी में है ।

