Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में मेट्रो रेल बनाने के लिये आया ३ खरब ३१ अरब का प्रस्ताव

 

३१ मार्च, काठमांडू । काठमांडू उपत्यका में मेट्रो रेल निर्माण के लिये प्रस्ताव आया है । शुक्रबार और शनिवार के लगानी सम्मेलन में काठमांडू उपत्यका के ७७ दशमलब २८ किमी दूरी में सहरी मेट्रो रेल निर्माण के लिये प्रस्ताव आया है । लगानी बोर्ड ने जानकारी दिया कि बुट मोडेल में निर्माण के लिये प्रस्तावित काठमांडू मेट्रो रेल परियोजना के लिये ३ खर्ब ३१ अर्ब ९२ करोड का प्रस्ताव आया है ।
लगानी बोर्ड ने इस परियोजना के लिये ५ खर्ब ४७ अर्ब १७ करोड रुपैया लगानी प्रक्षेपण किया था । बोर्ड ने इससे से पहले सन् २०१७ मे ही इस परियोजना का प्रस्ताव किया था । तत्कालीन प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के अध्यक्षता में बैठी बोर्ड की बैठक ने उपत्यका में मेट्रो रेल सञ्चालन के लिये उस संबंधी ढाँचा तैयार करने के लिये राष्ट्रिय योजना आयोग के पूर्वाधार देखने के लिये सदस्य के संयोजकत्व में समिति बनाकर अध्ययन करने की निर्देशन दिया गया था पर अपेक्षित रुप में काम आगे नहीं बढ पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com