अन्तर्राष्ट्रीय जगत में मुझे हत्यारे प्रमाणित करने की कोशीश की गईः प्रचण्ड
काठमांडू, ३१ मार्च । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि कुछ व्यक्तियों ने उनको अन्तर्राष्ट्रीय रुप में हत्यारे प्रमाणित करने की कोशशी की है । पत्नी सीता दाहाल को उपचार करने के लिए अमेरिका ले जाते वक्त उनके विरुद्ध एफबीआई में एक शिकायपत्र पंजीकृत की गई थी, उसकी ओर संकेत करते हुए उन्होंने अपना असन्तुष्टि व्यक्त किया है । स्मरणीय है, प्रचण्ड दम्पत्ति अमेरिका में रहते वक्त तिलक श्रेष्ठ नामक एक व्यक्ति ने प्रचण्ड को आतंककारी करार देते हुए गिरफ्तार करने के लिए अमेरिकी प्रशासन समक्ष अनुरोध किया था ।
आइतबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि उक्त घटना से उनको कोई भी डर नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा– ‘मैंने सुना है कि नेपाली कांग्रेस, वासिङटन डिसी कमिटी ने मुझे गिरफ्तार करने के लिए निर्णय किया है, इसके बारे में मैंने कांग्रेस को ध्यानाकर्षण भी कराया है ।’ उनका कहना है कि जब प्रचण्ड अमेरिका में थे, उस वक्त कांग्रेस वासिङटन डिसी ने प्रचण्ड को हत्यारा करार देते हुए गिरफ्तार करने के लिए निर्णय किया है, यह समाचार आया था ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगे कहा– ‘युद्ध अपराधी के रुप में मुझे गिरफ्तार करवाने की कोशीश की गई, लेकिन मुझे कोई डर नहीं है, क्योंकि शान्ति सम्झौता हुई है, संविधान निर्माण हुआ है, देश संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र में प्रवेश किया है, निर्वाचन हुआ है, देश अब समृद्धि की ओर आगे बढ़नेवाली है, व्यक्तिगत रुप में मुझे कोई भी डर और लोभ नहीं है ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड को मानना है कि अगर उनको अपराधी करार दी जाएगी तो अन्ततः नेपाली कांग्रेस भी उसका भागीदार बन जाएगी ।

