ओखलढुंगा में जीप दुर्घटना, ६ यात्रुओं की मौत
काठमांडू, ३१ मार्च । सोलुखुम्बु (सल्लेरी) से काठमांडू आ रहे बा १२ च २२०७ नम्बर की स्कारपियों जीप दुर्घटना होने के कारण ६ यात्रुओं की मौत हो गई है । जीप ओखलढुंगा जिला मानेभन्ज्याङ गांवपालिका–६ में दुर्घटना हुई है । जिला पुलिस कार्यालय ओखलढुंगा ने कहा है कि दुर्घटना में ताप्लेजुङ, जिला ओलाङचुकगोला निवासी ४५ वर्षीय सांगेल शेर्पा, ५५ वर्षीय मिग्मा शेर्पा, काठमांडू निवासी ३५ वर्षीय नुर्बु शेर्पा, ३० वर्षीय वाङदा शेर्पा, ४५ वर्षीय डोमा शेर्पा, ४० वर्षीय इवाङ सर्तेुङ शेर्पा की मौत हो गई है । दुर्घटना में जीप चालक काठमांडू बौद्ध निवासी २५ वर्षीय कृष्ण श्रेष्ठ, डोमा शेर्पा, १० वर्षीय बालक ङिमा शेर्पा, ४५ वर्षीय कुङसिङे शेर्पा गम्भीर घायल हुए हैं ।

