Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

नई योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। सभी ओर से सफलता हासिल होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। थकान रह सकती है। भाग्य का साथ बना रहेगा।


वृष

किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।


मिथुन

किसी भी तरह की झंझट में न पड़ें। परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही से शारीरिक हानि हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।


कर्क

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रुभय बना रहेगा। जोखिम न उठाएं। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार लाभदायक रहेगा।


सिंह

संतान पक्ष की चिंता रहेगी, विशेषकर कन्या पक्ष की। अध्ययन में बाधा हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े लाभ के योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार मिलेगा।


कन्या

कुछ कार्यों में बाधा होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग पठन-पाठन व लेखन आदि के कार्य सफलतापूर्वक पर सकेंगे। किसी आनंदोत्सव का आनंद प्राप्त होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा।


तुला

किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब हो सकता है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा।


वृश्चिक

पहले की गई मेहनत का फल अब प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। समय की अनुकूलता रहेगी।


धनु

किसी बात पर मूड खराब हो सकता है। थकान व कमजोरी रह सकती है। शत्रु शांत रहेंगे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


मकर

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। आलस्य त्यागकर भरपूर लाभ लें। प्रसन्नता बनी रहेगी।


कुंभ

किसी कानूनी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से लाभ होगा। कुसंगति से बचें। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक परेशानी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। जोखिम न उठाएं।


मीन

आंखों में रोग-चोट से परेशानी हो सकती है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में मान बढ़ेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा।

यह भी पढें   बेल्जियम की जीत सेनेगल फीफा विश्वकप से बाहर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *