बारा परसा आँधी तुफान में तीस से अधिक जानें गईं प्रधानमंत्री ने कहा घायलाें के इलाज में काेई कमी नहीं
बारा–१ अप्रील
रविवार आए भीषण आँधीतुफान में बारा और पर्सा में ३० लाेगाे से अधिक की मृत्यु हाेने की खबर है ।
जिला के विभिन्न स्थान में आई आँधी तुफान में ३० की मृत्यु हुई है ।
आँधी के कारण घर पर पेड गिरने और घर धसने की वजह से बहुताें की जान चली गई है । मरने वालाें की संख्या बढ सकती है । तीन साै से अधिक लाेगाें के घायल हाेने का समाचार है ।

-प्रधानमन्त्री केपी ओली ने बारा और पर्सा में आई आँधी में हुई जन की क्षति के प्रति दुख व्यक्त किया है । उन्हाेंने कहा है कि घायलाें के इलाज में काेई कमी नही आने दी जाएगी ।

