कपिलवस्तु में गोली लगने से १ की मौत !
कपिलवस्तु, १ अप्रिल । कृष्णनगर नगरपालिका–१० विद्यानगर में आइतबार रात में गोलीकाण्ड हुआ है । उक्त घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है । नेपाल पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार अपरिचित व्यक्ति की गोली प्रहार से स्थानीय ४५ वर्षीय पारस पुरी की जान चली गई है । पुरी की छाती पर गोली लगी है ।
पुलिस ने कहा है कि गोली लगने से गम्भीर घायल पुरी को उपचार के लिए बुटवल स्थित प्रादेशिक अस्पताल में पहुँचाया गया था, लेकिन उपचार शुरु होते ही उनकी जान गई है । कहा गया है कि अपरिचित व्यक्ति ने पुरी को घर से थोड़ी दूरी पर बुलाकार गोली प्रहार किया था । पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है, प्रारम्भीक अनुसंधान के क्रम में ३ लोगों को गिरफ्तार की गई है ।

