Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में भी ओला  गिरने से भारी नुकसान, अफरा तफरी का माहौल

 


माला मिश्रा बिराटनगर । शनिवार की देर रात्री जोर की बारिश एवं ओलावृष्टि से सीमावर्ती शहर जोगबनी  रानी बिराटनगर के लोगों को काफी क्षति उठानी पड़ी है खास कर किसानों को।बारिश के साथ तेज हवा एवं ओलावृष्टि से किसानो की कमर टूट गई।खेतो मे लगे फसल बरबाद हो गए।इस सबंध मे कई किसान ने  बताया कि एक सप्ताह में गेहूँ कटने वाली थी लेकिन ओलावृष्टि से फसल बरबाद हो गया।ओलावृष्टि से जहाँ किसानों की स्थिति गंभीर हो गई है वही कई  कच्चे घरो के टाली फूट गया।इतना ही नहीं ओलावृष्टि से कार के शीशे भी फूट गये है। भारत नेपाल रेल प्रजेक्ट के नेपाल कस्टम यार्ड में भी दीवाल गिरने, नाला क्षतिग्रस्त, टीना में छेद होने से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही गयी है । रात साढ़े दस बजे अचानक वारिश के साथ बड़े बड़े ओला गिरने लगे जो 5 से 7 मिनेट तक गिरा । इस दौरान किसी अनहोनी के अंदेशा में लोग घर मे दुबके रहे इसके बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया । लोग नुकसान का आकलन करने लगे और अपने अपने घर से बाहर निकल गए । कई लोगो ने बताया कि तीन चार दशक के इतने बड़े बड़े ओला गिरते नही देखा ।

यह भी पढें   इस वर्ष दशैं के टीका लगाने का उत्तम मुहूर्त सुबह 10 बजकर 26 मिनट

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com