Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

कोई पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेबात विवाद हो सकता है। मान कम होगा। कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।


वृष

सुख के साधन जुटेंगे। चोट व रोग से बचें। परिवार पर व्यय होगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा।


मिथुन

जीवनसाथी से संबंधित कोई चिंता रह सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आराम के साधनों पर व्यय हो सकता है। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। नए अनुबंध मिल सकते हैं।


कर्क

शारीरिक कष्ट की आशंका बनती है। बेचैनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। कारोबार अच्‍छा चलेगा। प्रमाद न करें।


सिंह

वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। निवेश इत्यादि में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा।


कन्या

घर-परिवार की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा मुनाफा दे सकता है। परिवार व मित्रों के साथ जीवन सुखद रहेगा।


तुला

शत्रु नतमस्तक होंगे। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।


वृश्चिक

परिवार के छोटे सदस्यों के संबंध में चिंता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य लगन व उत्साह से कर सकेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे।


धनु

आशंका-कुशंका के चलते कार्यक्षमता प्रभावित होगी। पुराना रोग उभर सकता है। किसी अपने व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। दौड़धूप अधिक होगी। उत्साह व प्रसन्नता में कमी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।


मकर

प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नए काम मिलेंगे। निवेश आदि से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। अज्ञात भय रहेगा।


कुंभ

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। नए मित्र मिलेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। विवाद न करें।


मीन

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी न्यायोचित बात का भी विरोध होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

यह भी पढें   एनपीएल – चितवन राइनोज के लिए खेलेंगे अशोक धामी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *