वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आंधी–तूफान पीडित २ सौ परिवार को राहत वितरण
वीरगंज, ५ अप्रिल । वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने पर्सा जिला जगतनारपुर निवासी आंधी–तूफान पीडित २०० घर परिवार को राहत वितरण किया है । संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष सुवोध कुमार गुप्ता नेतृत्व सक्रिय व्यवसायिक समूह ने विहीबार उन लोगों को चावल, दाल, तेल, नमक, बाल्टी, मग, झूल जैसे सामान प्रदान किया है ।
राहत वितरण कार्यक्रम में पर्सा जिला के सांसद् प्रदीप यादव, सहायक प्रमुख जिला अधिकारी नेत्रप्रसाद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार टेमानी, व्यवासयी गणेश प्रसाद लाठ, संघ के अन्य पदाधिकारी तथा व्यवसायी और स्थानीय जनप्रतिनिधि सहभागी थे ।


