Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मारवाड़ी महिला मंच जोगबनी ने धूमधाम से मनाया गणगौर उत्सव

 


माला मिश्रा बिराटनगर । मारवाड़ी महिला मंच जोगबनी शाखा ने गणगौर उत्सव स्थानीय अग्रसेन भवन प्रांगण में धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया । कार्यक्रम का शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष उर्मिला देवी , शाखा अध्यक्ष संगीता लोहिया , संतोष केडिया ,ममता अग्रवाल ,अनु खंडेलवाल ,बरखा अग्रबाल , रीता जैन ,सुनीता अग्रबाल  मीना गोयल सहित अन्य सदस्यों ने गणेश बंदना के बाद दिप प्रज्वलित कर किया । मंच संचालन दीपा काबरा , नेहा काबरा संयुक्त रूप से कर रही थी । बताया गया गणगौर भगवान शिव पार्वती का पूजा  होता है । विवाहित महिलाएं सुहाग की रक्षा व कुमारी कन्याएं अच्छे पति के लिए करती है । इस मौके नर्मदा देवी खंडेलवाल  को माला फोटो फ्रेम ,शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर अन्य कार्यक्रमो में बहुओं द्वारा सास को सम्मानित ,नृत्य ,ड्रामा प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सदस्यगण क्रमशः शर्मिला ड्रोलिया ,रेशमा बुबना ,संगीता अग्रबाल ,सुमन गोयल , संगीता केडिया ,अर्पण अग्रबाल , रेखा अग्रवाल , साधना वंसल , नीलम अग्रवाल ,उर्मिला सिंघानिया, संजू डालमिया सहित अन्य दर्जनो महिला युवतिया मौजूद थे ।महोत्सव में बृद्ध , बच्चे , युवतियां भी बढ चढ़ कर भाग लिया ।

यह भी पढें   नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, डीएसपी के नेतृत्व में जांच में जुटी पुलिस

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *