Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीय सरकार संघीयता समाप्त करने की खेल मेंः मन्त्री सोनल

 

जनकपुरधाम, ५ अप्रिल । प्रदेश नंं. २ के भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री जितेन्द्र सोनल ने कहा है कि संघीय सरकार संघीयता समाप्त करने की दिशा में अग्रसर है । नयाँ शक्ति पार्टी द्वारा विहीबार जनकपुर में आयोजित अरन्तरक्रिया कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसी दावा की है ।
मन्त्री सोनल यह भी कहा कि प्रदेश नं. २ में आंधी–तूफान से काफी मात्रा में जनधन की क्षति होने के बाद भी सरकार ने राष्ट्रीय शोक घोषणा नहीं की, जो खेदजनक है । उन्होंने कहा कि घटना के बाद प्रधानमन्त्री ओली को राष्ट्रीय शोक घोषणा के लिए आग्रह की गई थी, लेकिन प्रधानमन्त्री ने अस्वीकार किया । मन्त्री सोनल ने कहा– ‘एक मन्त्री का निधन हो जाता है तो राष्ट्रीय शोक घोषणा की जाती है, लेकिन बारा–पर्सा में आंधी–तूफान से कापी मात्रा में जन–धन की क्षति होने से भी सरकार ने नहीं सुनी ।’ उनका मानना है कि सरकार नागरिकों के प्रति जिम्मेदार नहीं है ।
मन्त्री सोनले आगे कहा– ‘आंधी–तूफान पीड़ितो को खाद्यान्न, शौचालय और पानी आवश्यक है । प्रधानमन्त्री हेलिकोप्टर से निरीक्षण के लिए आते हैं, लेकिन कुछ भी नहीं देते हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com