Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नम्बर दाे की सरकार पूरी तरह भ्रष्ट और असक्षम : सीके राउत

 

काठमाडौं ५ अप्रैल

स्वतन्त्र मधेस के आन्दाेलन काे छाेड कर  राष्ट्रीय राजनीति के मूलधार में आए डाक्टर सीके राउत ने प्रदेश नम्बर दाे सरकार की कडी आलोचना की है । राउत ने प्रदेश दाे के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत काे केन्द्रित करते हुए उनकी आलाेचना की है  ।

रविवार बारा परसा में आए आँधी तुफान के बाद प्रदेश सरकार की राहत कार्य पर सवाल उठाते हुए सीके राउत ने प्रदेश नम्बर दाे के सरकार पर असक्षमता का आराेप लगाया है ।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

उन्हाेंने कहा कि पर्सा और बारा में आँधी से  प्रभावित जनता काे १०/२० दिन सामूहिक मेस सञ्चालन कर के सरकार भाेजन करवाम सकती थी पर उसने यह नहीं किया । अपने फेसबुक पर उन्हाेंने यह सवाल उठाया है । उन्हाेंने सवाल करते हुए कहा है कि यह कैसे सम्भव है कि पीडित जनता काे सामूहिक भाेजन करवाने में केन्द्र बाधा बन रहा है । यह सिर्फ बहाना है और कुछ नहीं।

यह भी पढें   नेपाल में गूंजा सनातन का संदेश : स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने संस्कृति, राष्ट्र और मानवता पर दिया प्रेरक उद्बोधन

उन्हाेंने कहा कि  ‘मुख्यमन्त्री द्वारा  विदेशियाें काे ३६ व्यञ्जन एक दिन खिला कर ७३ लाख खर्च करने पर केन्द्र बाधा नहीं हाेती है, भोज में ४ करोड स्वाहा करने पर केन्द्र बाधा नहीं बनती है ।  जनता की चमडी से कर वसूल कर करोडौं रुपैयाँ पोखर और मन्दिर सौन्दर्यीकरण के नाम पर लठैत पालने में भी केन्द्र बाधा नहीं हाेती है ।’ परन्तु अपनी ही पीडित जनता काे भाेजन देने पर केन्द्र बाधा है ? उन्हाेंने प्रदेश सरकार पर बहानाबाजी और भ्रष्टाचार तथा पूरी तरह से असक्षम हाेने का  आराेप लगाया है ।

यह भी पढें   जानकी मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed