Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईरान में बाढ से आई भारी तबाही

 

द न्यूयॉर्क टाइम्स, तेहरान 

मूसलधार बारिश के चलते ईरान में आई बाढ़ से हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों घायल हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से भारी बारिश की आशंका जताई है। इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी पर कई शहरों को खाली कराया जा रहा है।

बता दें कि मध्य मार्च में देश के उत्तर-पूर्वी प्रांत गोलेस्तान में भारी बारिश हुई थी। इसके बाद आई बाढ़ ने देश के 31 में 26 प्रांत को अपनी चपेट में ले लिया। रेलवे ट्रैक व सड़कों पर पानी भर गया जिससे राहत कार्य में मुश्किल आ रही है। कई घर पानी में डूब गए हैं। लोग छत पर खड़े होकर मदद का इंतजार कर रहे हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ द रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट के स्थानीय निदेशक सईद हशीम ने कहा, ‘ईरान पूरी तरह जलमग्न है। बाढ़ के कारण गांव से लेकर शहरों तक में तबाही हुई है।’

यह भी पढें   घर में फंदे से लटके मिले पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर

राहत कार्य में दिक्कत के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका के प्रतिबंधों के चलते कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं पीडि़तों तक मदद नहीं पहुंचा पा रही हैं। दूसरी ओर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने इस स्थिति के लिए ईरान के खराब प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि 2015 में हुए परमाणु समझौते से अलग होने के बाद अमेरिका ने ईरान पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com